CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ओले, अंधड़-बारिश का अलर्ट, रायपुर में बदला मौसम, 2-3 डिग्री तक गिरेगा तापमान

CG Weather Update: रायपुर। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Update: 2026-03-31 05:00 GMT

CG Weather Update: रायपुर। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी आशंका है।

CG Weather Update: कुछ इलाकों में ओले गिर सकते हैं, जिससे तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आएगी। पश्चिम बंगाल से ओडिशा तक बने ट्रफ के असर से प्रदेश के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में 4 अप्रैल तक आंधी-बारिश की स्थिति बनी रहेगी।

CG Weather Update: रायपुर में आसमान पर छाए बादल

रायपुर सहित कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और हवाएं चल रही हैं। रायपुर में बादल छाए हुए हैं। सिस्टम के असर से अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

CG Weather Update: इससे पहले सोमवार को बिलासपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई, वहीं दो जगह पेड़ गिरे और बिजली के तार टूटने से सप्लाई प्रभावित रही।

CG Weather Update: प्रदेश में फिलहाल तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। रायपुर में अधिकतम तापमान 40.5°C और अंबिकापुर में न्यूनतम 19.6°C रिकॉर्ड किया गया।

Tags:    

Similar News