CG Weather Update: अम्बिकापुर ठिठुरन भरी ठंड, पाट इलाकों में रात का तापमान 4.8 डिग्री तक पहुंचा
| CG Weather Update: उत्तरी छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के अम्बिकापुर में नवंबर माह में पड़ने वाली ठंड ने 36 साल पुराने रिकार्ड को तोड़ दिया।
By : Pradeep Sharma
अंबिकापुर। CG Weather Update: उत्तरी छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के अम्बिकापुर में नवंबर माह में पड़ने वाली ठंड ने 36 साल पुराने रिकार्ड को तोड़ दिया। इससे पहले 29 नवंबर 1988 में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री तक गिर गया था। शुक्रवार को अम्बिकापुर में नवंबर माह का सबसे कम 7.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
CG Weather Update: मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 12 दिनों से अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से लगातार नीचे बना हुआ है। उत्त्तरी छत्तीसगढ़ का पाट इलाका भी कड़ाके की ठंड की चपेट में है।
CG Weather Update: मैनपाट, सामरी पाट सहित अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान पिछले तीन चार दिनों से पांच डिग्री के आसपास बना हुआ है। शुक्रवार को मैनपाट का तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया। इन इलाक़ों में ठिठुरन भरी ठंड पड़ने से जनजीवन बेहाल है।