CG Weather News : मौसम का रौद्र रूप, अगले 3 घंटों में भारी तूफान और बारिश का रेड अलर्ट जारी, अंधेरे में डूबा रायपुर...

इस बीच, रायपुर में पिछले 4 घंटों से बिजली आपूर्ति ठप होने से जनजीवन प्रभावित हो गया है।

Update: 2025-05-01 10:13 GMT

CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। गुरुवार को अचानक बदले मौसम के मिजाज ने कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश के साथ तबाही मचाई। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों (रात 9.00 बजे से 12.00 बजे तक) के लिए कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इसके लिए येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किए गए हैं। इस बीच, रायपुर में पिछले 4 घंटों से बिजली आपूर्ति ठप होने से जनजीवन प्रभावित हो गया है।

CG Weather News : मौसम विभाग ने कबीरधाम, खैरगढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, कांकेर, बालोद, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, बेमेतरा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, रायगढ़, कोरबा, सरगुजा, सूरजपुर, नारायणपुर, कोंडागांव के लिए ऑरेज अलर्ट जारी किया है। इसी प्रकार कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, बलरामपुर और जशपुर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों से घरों में रहने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने और खुले स्थानों में न जाने की अपील की है।

CG Weather News : रायपुर में बिजली संकट-

तेज आंधी-तूफान और बारिश के कारण रायपुर के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य रात 9.45 बजे तक जारी रहेगा, जिसके बाद आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।

Tags:    

Similar News