CG Weather News : अगले 48 घंटे में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट...
विभाग ने कई जिलों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अगले 48 घंटे तक भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है।
By : Vpb
Update: 2024-08-16 02:25 GMT
CG Weather News: रायपुर। प्रदेशभर में आज बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने कई जिलों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अगले 48 घंटे तक भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है।
CG Weather News: प्रदेश के रायगढ़, सक्ती, सारंगढ़-बबिाईगढ़, में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात व भारी से बहुत भारी बारिश और वहीं प्रदेश के जशपुर, सूरिपुर, बलरामपुर, मुंगेली, बलौदाबाजार जिले में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात व मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। जिसके लिए वेदर डिपार्टमेंट ने 48 घंटों का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।
CG Weather News: वहीं अगले तीन घंटों में बलौदाबाजार, बिलासपुर, गरियाबंद, गौरेला पेंड्रा मरवाही, जांजगीर-चांपा, कोरबा, कोरिया, महासमुंद, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, मुंगेली, रायगढ़, रायपुर, सक्ती, सारंगढ़ बिलाईगढ़, सूरजपुर, सरगुजा में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।