CG Weather News : अगले 24 से 48 घंटे में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए किया यलो अलर्ट जारी...
| CG Weather News : रायपुर। प्रदेश में अभी बारिश का सिलसिला जारी है।
By : Rohit Banchhor
CG Weather News : रायपुर। प्रदेश में अभी बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए अगले 48 घंटे तक भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है।
CG Weather News : बता दें कि अगले 24 घंटे में जिन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है, उनमें कोरिया, सूरजपुर, जांजगीर, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर में तेज बारिश के साथ गरज और चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना है।