CG Weather News : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, 1-2 अप्रैल को तेज हवा के साथ बारिश की संभावना...

इससे तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है।

Update: 2025-03-30 08:37 GMT

CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे लोग बेहाल हो चुके हैं। राज्य के कई जिलों में हीटवेव का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। हालांकि, 1 और 2 अप्रैल को मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है, जिससे राज्य के कुछ हिस्सों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है।

CG Weather News : रायपुर में रिकॉर्डतोड़ गर्मी-
राजधानी रायपुर में शनिवार को सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो औसत से 4.7 डिग्री ज्यादा रहा। रविवार को 41 डिग्री तक तापमान पहुंचने की संभावना है, जिससे लोगों का हाल बेहाल हो सकता है।

CG Weather News : बिलासपुर और दुर्ग में भी गर्मी का प्रकोप-
बिलासपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा, जबकि दुर्ग और राजनांदगांव में तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच गया। गर्मी के कारण लोग घर से बाहर निकलने में बच रहे हैं और शीतल पेय पदार्थों का अधिक सेवन कर रहे हैं।

CG Weather News : सरगुजा संभाग में मामूली राहत-
गर्मी से परेशान लोगों के लिए सरगुजा संभाग में थोड़ी राहत मिली। शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री था, जो शनिवार को 34.8 डिग्री तक गिर गया। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम था।

CG Weather News : 1-2 अप्रैल को बारिश से मिलेगी राहत?
मौसम विभाग के अनुसार, 1 और 2 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट हो सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन उमस बढ़ने की संभावना बनी रहेगी।

Tags:    

Similar News