CG Weather News : छत्तीसगढ़ के इन जिलों में मौसम का रेड अलर्ट जारी, भारी बारिश के साथ 60-80 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी की चेतावनी...

प्रशासन ने नागरिकों, खासकर किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Update: 2025-05-27 03:04 GMT

CG Weather News : रायपुर। नौतपा के दौरान जहां भयंकर गर्मी की उम्मीद थी, वहीं छत्तीसगढ़ में मौसम ने अप्रत्याशित करवट ली है। अप्रैल में 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान अब हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान के कारण 35 डिग्री तक गिर गया है। मौसम विभाग ने रायपुर, रायगढ़, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा और कोरबा जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी बारिश के साथ 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है।

CG Weather News : मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। इस मौसम से जनजीवन प्रभावित हो सकता है, जिसमें पेड़ गिरने, बिजली गुल होने और अस्थाई ढांचों को नुकसान की आशंका है। प्रशासन ने नागरिकों, खासकर किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Tags:    

Similar News