CG Weather News : बस्तर समेत कई जिलों में आंधी-तूफान और हल्की बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने किया अलर्ट...

इस दौरान सतह पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

Update: 2025-04-07 04:08 GMT

CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मौसम ने फिर करवट ली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 घंटों में बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, गरियाबंद, कोंडागांव, नारायणपुर और सुकमा में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान और हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान सतह पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

CG Weather News : मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है, खासकर उन इलाकों में जहां खुले मैदान या पेड़ों के नीचे रहने का खतरा हो सकता है। प्रभावित जिलों में प्रशासन को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। यह मौसमी बदलाव अप्रैल के इस समय में राज्य के कुछ हिस्सों में राहत तो दे सकता है, लेकिन तेज हवाओं के कारण सावधानी बरतना जरूरी है।

Tags:    

Similar News