CG Weather News : छत्तीसगढ़ के इन जिलों में अगले 3 घंटे में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी...
| मौसम विभाग द्वारा जारी की गई इस चेतावनी के अनुसार, स्थानीय प्रशासन
By : Rohit Banchhor
CG Weather News : रायपुर। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में आकाशीय बिजली और मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने प्रदेश के जिला बालोद, बलौदाबाज़ार, बेमेतरा, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, कांकेर, कोरबा, महासमुंद, मुंगेली, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, बस्तर,
CG Weather News : बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, सुकमा में भी आकाशीय बिजली के साथ मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग द्वारा जारी की गई इस चेतावनी के अनुसार, स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन सेवाओं की सलाह का पालन करें और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें।