CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। अगले तीन घंटों में गरज-चमक के साथ तेज आंधी और बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, सूरजपुर, कोरिया, पेंड्रा, कोरबा, मुंगेली, बिलासपुर, बालोद, राजनांदगांव और बेमेतरा जिलों में ऑरेंज अलर्ट के तहत मध्यम से भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना है। वहीं, बालोद, बस्तर, बेमेतरा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, कांकेर, खैरगढ़-छुईखदान-गंडई, कोंडागांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, नारायणपुर और राजनांदगांव में भी इसी प्रकार के मौसमीय हालात देखने को मिल सकते हैं।

लोगों से अपील की गई है कि वे इस दौरान खुले क्षेत्रों, पेड़ों या कमजोर संरचनाओं के पास न जाएँ और वाहनों को तेज हवाओं व पानी से सुरक्षित रखें। मौसम विभाग ने बिजली गिरने और तेज हवाओं से होने वाले जोखिमों के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

Tags: