CG Weather News : फरवरी में ही छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप, दुर्ग सबसे गर्म, तापमान 36.2 डिग्री पहुंचा...
अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने और तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है।
CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में फरवरी के महीने में ही गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। राज्य के कई जिलों में तापमान में अचानक वृद्धि हुई है, जिससे लोगों को अप्रैल जैसी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने और तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है।
CG Weather News : सोमवार को दुर्ग जिला राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री रहा। बिलासपुर में 32.4 डिग्री, दंतेवाड़ा में 36 डिग्री और जगदलपुर में 33 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री था।
CG Weather News : मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री और वृद्धि हो सकती है। इसके चलते लोगों ने गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर और अन्य ठंडक देने वाले उपकरणों की खरीदारी शुरू कर दी है। रायपुर में कूलर की बिक्री में अचानक उछाल आया है, क्योंकि लोग सस्ते और प्रभावी उपायों की तलाश में हैं।
CG Weather News : मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, साफ आसमान और हवा की गति कम होने के कारण दिन का तापमान असामान्य रूप से बढ़ रहा है। इससे न केवल लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ने की आशंका है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे धूप में निकलने से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर खुद को हाइड्रेटेड रखें।