CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ के इन जिलों में मौसम अलर्ट, आकाशीय बिजली, तेज हवा और बारिश की संभावना...

मानसून की उत्तरी सीमा छत्तीसगढ़ के करीब पहुंच रही है, जिससे बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।

Update: 2025-06-08 06:36 GMT

CG Weather Alert : रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून गतिविधियों ने जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग ने रविवार 8 जून 2025 के लिए सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली सहित 21 जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे) और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर शुरू हो गया है। अगले कुछ दिनों तक इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून की उत्तरी सीमा छत्तीसगढ़ के करीब पहुंच रही है, जिससे बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।

Tags:    

Similar News