CG Transfer : स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 58 मेडिकल अफसरों के तबादले, गरियाबंद को मिले दो नए चिकित्सा अधिकारी
| गरियाबंद जिला अस्पताल में कार्यरत डॉ. के.के. सहारे को रायपुर स्थित स्वास्थ्य संचालनालय में प्रभारी संचालक के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
By : Rohit Banchhor
CG Transfer : रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग ने देर रात एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 58 मेडिकल अफसरों के तबादला आदेश जारी किए। इस आदेश के तहत कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां और स्थानांतरण किए गए हैं। डॉ. गार्गी यदु को धमतरी में मेडिकल अफसर की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि सिविल अस्पताल कुरूद में तैनात यू.एस. नवरत्न को गरियाबंद का नया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, गरियाबंद जिला अस्पताल में कार्यरत डॉ. के.के. सहारे को रायपुर स्थित स्वास्थ्य संचालनालय में प्रभारी संचालक के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
देखें लिस्ट-