CG Transfer : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला, देखें सहायक आयुक्तों की सूची...

यह फेरबदल विभागीय अनुशासन, प्रशासनिक दक्षता और सुचारू संचालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

Update: 2025-06-23 04:01 GMT

CG Transfer : रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर विभाग ने 23 जून 2025 को एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी कर राज्यभर में 28 वाणिज्यिक कर अधिकारियों के तबादले किए हैं। यह फेरबदल विभागीय अनुशासन, प्रशासनिक दक्षता और सुचारू संचालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

दो आदेशों में 28 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

वाणिज्यिक कर विभाग ने दो अलग-अलग आदेशों के तहत सहायक आयुक्त और संयुक्त आयुक्त स्तर के कुल 28 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। कुछ अधिकारियों को संयुक्त आयुक्त (राज्य कर) के रूप में पदस्थ किया गया है, जबकि अन्य को राज्य कर अधिकारी (BIU) और ऑडिट शाखा जैसे महत्वपूर्ण दायित्व दिए गए हैं।

देखें सहायक आयुक्तों की सूची-


Tags:    

Similar News