CG Transfer : शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव, खराब प्रदर्शन के चलते DEO सावंत हटाए गए, नए प्रभारी नियुक्त
| यह कदम शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
By : Rohit Banchhor
CG Transfer : रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। बोर्ड परीक्षाओं में निराशाजनक प्रदर्शन के कारण महासमुंद के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) एम.आर. सावंत को उनके पद से हटा दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, सावंत को अब जगदलपुर के संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय में सहायक संचालक के रूप में स्थानांतरित किया गया है।
CG Transfer : उनकी जगह प्राचार्य (ई-संवर्ग) विजय कुमार लहरे को महासमुंद का नया प्रभारी DEO नियुक्त किया गया है। यह तबादला दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के खराब परिणामों को देखते हुए किया गया है, जिसे शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया है। यह कदम शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।