CG Transfer : एडिशनल एसपी यूबीएस चौहान का तबादला, बने संयुक्त परिवहन आयुक्त, आदेश जारी...
| इस संदर्भ में 20 जनवरी को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया।
By : Rohit Banchhor
CG Transfer : रायपुर। राज्य सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी और कोरबा के एडिशनल एसपी यूबीएस चौहान का तबादला कर दिया है। उन्हें गृह विभाग से प्रतिनियुक्ति पर सामान्य प्रशासन विभाग में लिया गया है। अब चौहान को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक संयुक्त परिवहन आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। चौहान का नया कार्यक्षेत्र अब परिवहन आयुक्त कार्यालय, इंद्रावती भवन, नया रायपुर अटल नगर में होगा। इस संदर्भ में 20 जनवरी को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया।
देखें आदेश कॉपी-