CG Suspend : डीजल चोरी के आरोपियों को थाने से छोड़ा, वीडियो वायरल होते ही ASI सस्पेंड
बिलासपुर SSP की बड़ी कार्रवाई, आरोपी छोड़ने के मामले में एएसआई उमेश उपाध्याय पर गिरी गाज
CG Suspend : बिलासपुर। डीजल चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कथित रूप से छोड़ने के मामले में बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कोनी थाना में पदस्थ एएसआई उमेश उपाध्याय को निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, कोनी थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक और ट्रेलर से डीजल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच आरोपियों को दबिश देकर गिरफ्तार किया था। आरोप है कि गिरफ्तारी के बाद इनमें से बैसाखू, राजेश और राजू नामक तीन आरोपियों को थाने से छोड़ दिया गया।
इसी घटनाक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित एएसआई को निलंबित कर दिया। फिलहाल पूरे मामले की विभागीय जांच जारी है।