CG Suspended : थाना प्रभारी और आरक्षक निलंबित, अवैध जुआ गतिविधियों पर नियंत्रण न रखने पर एसपी ने की कार्रवाई
| जिसमें थाना क्षेत्र के कुमेली जंगल में अवैध जुआ खेलते लोगों का दृश्य दिखाई दिया।
By : Rohit Banchhor
CG Suspended : सूरजपुर। एसपी प्रशांत ठाकुर ने रामानुजनगर थाना प्रभारी अलरिक लकड़ा और आरक्षक पंकज सिंह को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद की गई, जिसमें थाना क्षेत्र के कुमेली जंगल में अवैध जुआ खेलते लोगों का दृश्य दिखाई दिया।
पुलिस अधीक्षक ने आदेश में स्पष्ट किया कि इतने व्यापक स्तर पर जुआ संचालन होना थाना प्रभारी की संलिप्तता या उनके दायित्वों के प्रति लापरवाही को दर्शाता है। वहीं, आरक्षक पंकज सिंह भी क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण नहीं रख पाने के चलते निलंबित किए गए हैं।
एसपी ने कहा कि निलंबन का उद्देश्य कानून व्यवस्था बनाए रखना और थाना स्तर पर जिम्मेदारी तय करना है। मामले में आगे की जांच जारी है, और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।