CG Suspended : कोर्ट से दुष्कर्म का आरोपी फरार, एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया निलंबित
| निलंबन आदेश में स्पष्ट किया गया है कि दोनों आरक्षकों की लापरवाही के कारण ही आरोपी फरार होने में कामयाब रहा।
By : Rohit Banchhor
CG Suspended : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में दुष्कर्म के आरोपी गुलशन मांझी के कोर्ट परिसर से फरार होने के मामले ने पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुरजन राम भगत ने तत्काल प्रभाव से दो पुलिसकर्मियों, आरक्षक वीरेंद्र गर्ग और जगत ध्रुव को निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में स्पष्ट किया गया है कि दोनों आरक्षकों की लापरवाही के कारण ही आरोपी फरार होने में कामयाब रहा।