CG Suspended : ड्यूटी में शराब का नशा पड़ा भारी, लापरवाह प्रधान आरक्षक निलंबित
मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
By : Rohit Banchhor
Update: 2026-03-06 13:40 GMT
CG Suspended : जांजगीर। ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में रहने और थाने के रोजनामचा लेखन में लापरवाही बरतने वाले प्रधान आरक्षक पर पुलिस अधीक्षक ने सख्त कार्रवाई की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
मामला जिले के अकलतरा थाना का है, जहां पदस्थ प्रधान आरक्षक अजय सिंह कंवर पर आरोप है कि वह ड्यूटी के दौरान न केवल शराब के नशे में पाए गए, बल्कि थाने के महत्वपूर्ण रोजनामचा लेखन कार्य को भी समय पर पूरा नहीं कर रहे थे। इस लापरवाही को अनुशासनहीनता मानते हुए एसपी विजय कुमार पांडे ने सख्त रुख अपनाया और प्रधान आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।