CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट...

मौसम विभाग ने लोगों को पेड़ों के नीचे न रुकने और बिजली के उपकरणों से दूर रहने की हिदायत दी है।

Update: 2025-04-15 08:42 GMT

CG Rain Alert : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने फिर करवट ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग रायपुर ने आज 15 अप्रैल को दो अलग-अलग अलर्ट जारी किए हैं, जिनमें अगले 3 घंटों के लिए प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तूफान चलने और बारिश की संभावना जताई गई है। यह अलर्ट शाम 6 बजे से रात 9.30 बजे तक प्रभावी रहेंगे।

CG Rain Alert : मौसम विभाग के अनुसार बलौदाबाजार, बेमेतरा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कोरबा, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, मुंगेली, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सरगुजा में यलो अलर्ट जारी किया है।

CG Rain Alert : वहीं बलोद, बलरामपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, गारीयाबंद, जशपुर, कांकेर, कोंडागांव, महासमुंद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, नारायणपुर, रायपुर, राजनांदगांव, सुकमा और सूरजपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और ओलावृष्टि की भी आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को पेड़ों के नीचे न रुकने और बिजली के उपकरणों से दूर रहने की हिदायत दी है। 

Tags:    

Similar News