CG Rain Alert : रायपुर। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग रायपुर ने छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में अगले तीन घंटों के लिए आंधी, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। येलो अलर्ट के तहत कुछ जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

CG Rain Alert : आईएमडी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार, बलरामपुर, बेमेतरा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जशपुर, कांकेर, कोंडागांव, महासमुंद, रायगढ़, रायपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़, और सूरजपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

CG Rain Alert : इन क्षेत्रों में अगले तीन घंटों में मौसम के और प्रतिकूल होने की आशंका जताई गई है। इन क्षेत्रों में स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने और आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं।

Tags: