CG Principal Suspended : बिलासपुर। जिला शिक्षा विभाग ने लापरवाही और मनमानी करने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्ती का रुख अपनाया है। इसी कड़ी में सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी ने शिव तराई के प्रधानपाठक बहादुर सिंह को निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई एसडीएम कोटा की रिपोर्ट के आधार पर की गई, जिसमें प्रधानपाठक की लगातार शिकायतें सामने आई थीं।

CG Principal Suspended : जानकारी के मुताबिक, बहादुर सिंह पर काम में ढिलाई और मनमाने रवैये के आरोप थे। उनकी कार्यशैली से नाराजगी की शिकायतें जिला शिक्षा विभाग तक पहुंच रही थीं। जांच और रिपोर्ट के बाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निलंबन का आदेश जारी किया। यह कदम शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया है।

Tags: