CG Politics: कांग्रेस के पूर्व मंत्री डहरिया बोले- बाबा जी ही सतनामी समाज के असली गुरु, वंश में पैदा होने से ही कोई गुरु नहीं हो जाता
CG Politics: छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कहा है कि, गुरु घासीदास जी के वंश में पैदा होने से ही कोई गुरु नहीं हो
By : Pradeep Sharma
Update: 2024-08-23 06:18 GMT
रायपुर। CG Politics: छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कहा है कि, गुरु घासीदास जी के वंश में पैदा होने से ही कोई गुरु नहीं हो जाता। बाबा गुरु घासीदास जी ही सतनामी समाज के असली गुरु हैं। डहरिया दावा किया कि, सतनामी समाज के 80% लोग गुरु प्रथा को बंद करना चाहते हैं। वे शुक्रवार को रायपुर में एक प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।
CG Politics: गुरु लोग अवसरवादी
कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने कहा कि, सतनामी समाज पूरी तरह एक है, गुरु लोग अवसरवादी हैं। सतनामी समाज की गुरु प्रथा को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि, गुरु घासीदास जी के वंश में पैदा होने से ही कोई गुरु नहीं हो जाता। बाबा गुरु घासीदास जी ही सतनामी समाज के असली गुरु हैं।
CG Politics: कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने दावा किया कि सतनामी समाज के 80% लोग गुरु प्रथा बंद करना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, सतनामी समाज पूरी तरह एक है और गुरु लोग अवसरवादी हैं। कांग्रेस की सरकार थी तो वे कांग्रेस में थे, चुनाव आया तो BJP में चले गए।