CG Politics: चरचा नगर पालिका अध्यक्ष ने कुर्सी गंवाई, अविश्वास प्रस्ताव में कांग्रेस की लालमुनि यादव को करना पड़ा हार का सामना
| CG Politics: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के शिवपुर चरचा नगर पालिका की अध्यक्ष लालमुनि यादव के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव 15
By : Pradeep Sharma
कोरिया। CG Politics: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के शिवपुर चरचा नगर पालिका की अध्यक्ष लालमुनि यादव के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव 15 के मुकाबले 12 मतों से पारित हो गया। लालमुनि यादव को मात्र तीन वोट मिले जबकि 12 वोट उनके विपक्ष में पड़े।
CG Politics: अविश्वास प्रस्ताव को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां एक दिन पूर्व ही पूरी कर ली थी। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से वोटिंग के पहले सभी 15 पार्षद नगर पालिका भवन ले अंदर चले गए थे। वोटिंग के बाद जब काउंटिंग हुई तो अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 12 जबकि विपक्ष में मात्र 3 वोट पड़े।
CG Politics: नगर पालिका शिवपुर चरचा के कांग्रेसी पार्षद व पूर्व में कांग्रेस को समर्थन देने वाले निर्दलीय पार्षद बीते 13 अगस्त से नदारत थे, जिन्हें आज 23 अगस्त को सीधे नगर पालिका कार्यालय पहुँचे। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक भइया लाल राजवाड़े मौजूद रहे।
CG Politics: इस दौरान काफी गहमा गहमी रही। नगरपालिका अध्यक्ष के साथ कांग्रेस के प्रदीप गुप्ता व पूर्व विधायक अंबिका सिंहदेव के साथ पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। मगर कांग्रेस नगर पालिका अध्यक्ष की अपनी कुर्सी बचाने में नाकाम रही।