CG Police Transfer : थाना प्रभारियों समेत SI-ASI के हुए तबादले, SP ने जारी किया आदेश

कोतवाली में बढ़ते अपराधों के बीच बदले गए थाना प्रभारी

Update: 2026-06-29 13:38 GMT

CG Police Transfer : कोरबा। शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के तहत थाना प्रभारियों सहित कई निरीक्षक, उप निरीक्षक (SI) और सहायक उप निरीक्षक (ASI) के तबादले किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, कोरबा कोतवाली थाना प्रभारी एम.बी. पटेल को उनके वर्तमान पद से हटाकर कटघोरा थाना का प्रभारी बनाया गया है। वहीं कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी को अब कोरबा कोतवाली की कमान सौंपी गई है। हाल के दिनों में कोतवाली क्षेत्र में बढ़ते अपराध, मारपीट और हत्या की घटनाओं के मद्देनजर इस बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसके अलावा निरीक्षक मनोज कौशिक को रक्षित केंद्र से थाना पाली भेजा गया है। उप निरीक्षक शिव कुमार कोसरिया को रक्षित केंद्र से थाना सिविल लाइन रामपुर में पदस्थ किया गया है। वहीं सहायक उप निरीक्षक धनंजय जाटवर का तबादला बालकोनगर थाना से सिविल लाइन रामपुर थाना किया गया है। इसके साथ ही अनिल खांडे और शनि कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं।

देखें आदेश-


Tags:    

Similar News