CG Police Transfer : पुलिस महकमे में फेरबदल, एसएसपी ने तीन थानेदारों का किया तबादला, देखें लिस्ट...
| यह कदम जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने और प्रशासनिक कार्यों में नई गति लाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
By : Rohit Banchhor
CG Police Transfer : बिलासपुर। जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह ने पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए तीन थाना प्रभारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल के तहत कोटा और सकरी थानों में नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति की गई है, जबकि एक थानेदार को पुलिस लाइन से जोड़ा गया है। यह कदम जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने और प्रशासनिक कार्यों में नई गति लाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
देखें लिस्ट-