CG Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी, 67 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, SP का सख्त एक्शन
| सभी को जल्द से जल्द नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
By : Rohit Banchhor
CG Police Transfer : गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने 67 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी कर विभाग में हलचल मचा दी है। यह कार्रवाई लंबे समय से एक ही थाने या स्थान पर पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को हटाने के उद्देश्य से की गई है।
आदेश के अनुसार, तीन साल या उससे अधिक समय से एक ही जगह पर तैनात पुलिसकर्मियों को नई जगह भेजा गया है। तबादला सूची में 3 निरीक्षक, 4 उप निरीक्षक, 3 सहायक उप निरीक्षक समेत कुल 67 कर्मचारी शामिल हैं। सभी को जल्द से जल्द नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
देखें लिस्ट-