CG Police Transfer : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट
| जिससे जिले की पुलिस व्यवस्था में नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
By : Rohit Banchhor
CG Police Transfer : बलौदाबाजार। जिले में पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने आदेश जारी कर कई थाना प्रभारियों के तबादले किए हैं। यह फेरबदल दो थाना प्रभारियों के रायपुर ट्रांसफर के बाद किया गया है, जिससे जिले की पुलिस व्यवस्था में नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
जारी आदेश के मुताबिक, लखेश केंवट को कोतवाली थाना प्रभारी की कमान सौंपी गई है। वहीं प्रमोद सिंह को सुहेला थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। धीरेन्द्र नाथ दुबे को सिमगा थाना की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि प्रवीण मिंज को कसडोल थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
देखें लिस्ट-