CG Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, अवैध खनन पर शिकंजा कसने ‘Illegal Mining Task Force’ का गठन, देखें आदेश
अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से विशेष “Illegal Mining Task Force” का गठन किया गया है।
CG Police Transfer : जांजगीर-चांपा। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण तबादला आदेश जारी किया है। इसके साथ ही जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से विशेष “Illegal Mining Task Force” का गठन किया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक, निरीक्षक कमलेश कुमार शेण्डे को थाना प्रभारी नवागढ़ के पद से हटाकर रक्षित केंद्र जांजगीर भेजा गया है। वहीं यातायात शाखा में पदस्थ निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय को नवागढ़ थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उपनिरीक्षक सियाराम यादव का तबादला थाना नवागढ़ से थाना बम्हनीडीह कर दिया गया है।
इधर जिले में लगातार सामने आ रहे अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने “Illegal Mining Task Force” का गठन किया है। इस विशेष टास्क फोर्स की निगरानी की जिम्मेदारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप को दी गई है। टास्क फोर्स का मुख्यालय जांजगीर में रहेगा और इसमें कई पुलिस अधिकारी व जवान शामिल किए गए हैं।