CG Police Transfer : बिलासपुर। जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया गया है। एसएसपी रजनेश सिंह ने आदेश जारी करते हुए 13 निरीक्षकों (TI) सहित कुल 33 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव को कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

जारी आदेश के मुताबिक, निरीक्षक गोपाल कृष्ण सतपथी को एसीसीयू (ACCU) का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं रजनीश सिंह को रेंज साइबर थाना से हटाकर तोरवा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा भावेश शेंडे को चकरभाटा थाना प्रभारी बनाया गया है।

देखें आदेश की कॉपी-


Tags: