CG Police Transfer : धमतरी। जिले के पुलिस विभाग में मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला, जब पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने एक साथ 192 आरक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए। इस व्यापक फेरबदल से पूरे महकमे में हलचल मच गई है और इसे पुलिस व्यवस्था में कसावट लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

जारी आदेश के अनुसार, तबादला सूची में 31 महिला आरक्षक और जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के 17 जवान भी शामिल हैं। सभी को जिले के अलग-अलग थानों और इकाइयों धमतरी, अर्जुनी, कुरूद, मगरलोड, नगरी, सिहावा, भखारा, रुद्री सहित कई चौकियों और रक्षित केंद्रों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नए स्थान पर जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

देखें लिस्ट-

Full View
Full View
Tags: