CG Police Transfer : जगदलपुर। जगदलपुर से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है, जहां बस्तर पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया गया है। एसपी शलभ सिन्हा ने एक आदेश जारी करते हुए 10 थाना प्रभारियों के तबादले कर दिए हैं, जिससे जिले की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी दिख रही है।

जारी सूची के अनुसार, निरीक्षक तामेश्वर चौहान को बोधघाट थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं लीलाधर राठौर को बोधघाट से हटाकर कोतवाली थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा शिवानंद सिंह को करपावंड थाना, भोला सिंह राजपूत को कोतवाली से हटाकर साइबर सेल का प्रभारी बनाया गया है।

बसंत खलको को अजाक थाना, दिलबाग सिंह को यातायात शाखा और राजकुमारी पांडे को महिला थाना की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही सुरीत सारथी को पुलिस कंट्रोल रूम डीपीसीआर 112 की कमान सौंपी गई है। जबकि रविंद्र मंडावी और उमेश पाटील को लाइन अटैच किया गया है।

देखें लिस्ट –


Tags: