CG Police Transfer : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 100 पुलिसकर्मियों का तबादला, देखें लिस्ट...
| इस कार्रवाई के तहत जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में पदस्थ लगभग 100 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है।
By : Rohit Banchhor
CG Police Transfer : जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। इस कार्रवाई के तहत जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में पदस्थ लगभग 100 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि यह तबादले जिले की आंतरिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने, पुलिसकर्मियों के कार्यकाल, आचरण, दक्षता और जनहित को ध्यान में रखकर किए गए हैं। स्थानांतरित पुलिसकर्मियों में आरक्षक, प्रधान आरक्षक और अन्य कर्मचारी शामिल हैं, जिन्हें जिले के विभिन्न थानों, चौकियों और रक्षित केंद्रों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
देखें लिस्ट-