CG Police Transfer : 4 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर, SP ने जारी किया आदेश
| थाना प्रभारियों के तबादले का आदेश जारी कर नई पदस्थापनाएं तय की हैं।
By : Rohit Banchhor
CG Police Transfer : सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने चार थाना प्रभारियों के तबादले का आदेश जारी कर नई पदस्थापनाएं तय की हैं।
जारी आदेश के मुताबिक, निरीक्षक राजेश कुमार पटेल को डभरा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं कमल किशोर महतो को नगरदा थाने की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा विंटन कुमार साहू को हसौद थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि जितेंद्र कोशले को चंद्रपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
देखें लिस्ट-