CG Police Transfer : एएसआई, प्रधान आरक्षक सहित 26 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट...

जिले के विभिन्न थानों में तैनात पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है।

Update: 2025-01-03 03:55 GMT

CG Police Transfer : बिलासपुर। जिला एसपी रजनेश सिंह ने जिले के विभिन्न थानों में तैनात पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इनमें एएसआई, प्रधान आरक्षक सहित कुल 26 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। तबादला आदेश के तहत एएसआई अशोक मिश्रा को पुलिस सहायता केंद्र केंदा से पुलिस लाइन भेजा गया है। प्रधान आरक्षक पंकज राय को पुलिस लाइन से कोटा, लक्ष्मण सिंह को पचपेड़ी से पुलिस लाइन और कान्हा अंचल को पुलिस लाइन से पचपेड़ी थाने भेजा गया है।

CG Police Transfer : इसके अलावा प्रवीण पाण्डेय का तबादला हिरीं से जूनापारा चौकी और रमेश चंद्र पटनायक का तबादला पुलिस नियंत्रण कक्ष से कोनी थाने किया गया है। वहीं, आरक्षक गोविंद शर्मा को पुलिस लाइन से तारबाहर भेजा गया है। इन तबादलों के पीछे प्रशासनिक आवश्यकताओं और थानों की कार्यकुशलता को बढ़ावा देने की मंशा जताई गई है।

देखें लिस्ट-


Tags:    

Similar News