CG News: डीईओ ने किया कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय सुनसुनिया का निरीक्षण, छात्राओं को बड़े सपने देखने के लिए किया प्रेरित

CG News

Update: 2026-08-02 15:38 GMT

CG News: बागबाहरा। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) महासमुंद बी.एल. देवांगन और जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय (केजीबीवी) सुनसुनिया का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक और व्यवस्थागत गतिविधियों का जायजा लिया तथा छात्राओं से संवाद कर उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित किया।

डॉक्टर, इंजीनियर और कलेक्टर बनने के लिए किया प्रेरित

निरीक्षण के दौरान डीईओ बी.एल. देवांगन ने छात्राओं से मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बालिकाएं अपने माता-पिता के सपनों को साकार करते हुए डॉक्टर, इंजीनियर और कलेक्टर जैसे पदों तक पहुंच सकती हैं। उन्होंने स्वच्छ एवं हरित विद्यालय श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर चयन और राज्य में प्रथम स्थान हासिल करने पर विद्यालय परिवार को बधाई दी। साथ ही अधीक्षिका रक्षा साहू को सम्मानित भी किया।


सोशल मीडिया से दूरी और पढ़ाई पर जोर

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डी.एन. दीवान ने छात्राओं को सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। उन्होंने मोबाइल फोन का सीमित उपयोग करने और पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की सलाह दी। वहीं, जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा ने छात्राओं को निरंतर आगे बढ़ने, उच्च शिक्षा हासिल करने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

ये अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान महासमुंद बीईओ भोपाल सिंह बंजारा, बागबाहरा बीईओ डी.एन. दीवान, संकुल समन्वयक भूपेंद्र निराला, अधीक्षिका रक्षा साहू, शिक्षिका निराशा ध्रुव, कमलेश कौशिक और कुंजलता गायकवाड़ सहित अन्य अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News