CG News : नवपदस्थ बीईओ का शिक्षकों ने किया स्वागत, स्थानीय समस्याओं को लेकर छःग टीचर्स एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

Update: 2026-07-21 09:10 GMT

बागबाहरा। महासमुंद जिले के बागबाहरा में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की ब्लॉक इकाई ने नवपदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) देव नारायण दीवान का गर्मजोशी से स्वागत किया। ब्लॉक अध्यक्ष विनोद यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष नारायण चौधरी और जिला संयोजक लालजी साहू की विशेष उपस्थिति रही। प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ को गुलदस्ता भेंट कर और मिठाई खिलाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में सहयोग का भरोसा

ब्लॉक सचिव मनीष अवसरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन स्कूल शिक्षा विभाग और राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन में पूर्ण सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संगठन शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और विद्यालयों के विकास से जुड़े हर सकारात्मक प्रयास में सक्रिय भागीदारी निभाता रहेगा।


सेवा पुस्तिका और अर्जित अवकाश का मुद्दा उठाया

प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ को शिक्षकों से जुड़े कई लंबित प्रशासनिक मामलों से अवगत कराया। संगठन ने विकासखंड में कार्यरत सहायक शिक्षकों, शिक्षकों, व्याख्याताओं, प्रधानपाठकों और प्राचार्यों की सेवा पुस्तिकाओं के अद्यतन और सेवा सत्यापन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने की मांग की। साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान ग्रीष्मकालीन अवकाश से संबंधित अर्जित अवकाश को सेवा पुस्तिका में दर्ज करने के जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश का अब तक पालन नहीं होने पर भी चिंता जताई और इसे तत्काल लागू करने की मांग की।


VSK ऐप की तकनीकी समस्याओं पर जताई चिंता

शिक्षक संगठन ने ऑनलाइन उपस्थिति के लिए उपयोग किए जा रहे VSK ऐप में आ रही तकनीकी दिक्कतों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि विद्यालय परिसर में उपस्थित रहने के बावजूद ऐप कई बार शिक्षकों की लोकेशन कई किलोमीटर दूर दिखाता है और 'ऑन ड्यूटी' विकल्प चुनने के बाद भी अनुपस्थित दर्ज कर देता है। संगठन ने मांग की कि इन तकनीकी खामियों को जल्द दूर किया जाए और समस्या के समाधान तक शिक्षकों के खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए।


परीक्षा अनुमति प्रक्रिया सरल बनाने की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालयों और विभिन्न परीक्षा एजेंसियों द्वारा आयोजित परीक्षाओं में शामिल होने के लिए शिक्षकों को अनुमति देने की प्रक्रिया को भी जटिल बताया। संगठन ने मांग की कि परीक्षा अनुमति संबंधी दिशा-निर्देशों को सरल और पारदर्शी बनाया जाए, ताकि शिक्षक बिना अनावश्यक प्रशासनिक बाधाओं के अपनी शैक्षणिक और व्यावसायिक उन्नति के अवसरों का लाभ उठा सकें।

बड़ी संख्या में शिक्षक रहे उपस्थित

इस अवसर पर ब्लॉक सचिव मनीष अवसरिया, ब्लॉक कोषाध्यक्ष देवेंद्र चंद्राकर, जिला सचिव नंदकुमार साहू, जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा, घनश्याम चक्रधारी, पवन साहू भूपेंद्र निराला गेंद लाल यादव विद्या चंद्राकर दमयंती कौशिक मानसी अग्रवाल कौशल चंद्राकर विकास साहू खगेश्वर पटेल गजेंद्र भूटान रामनारायण साहू जितेंद्र साहू गजानंद दीवान सौरभ मेहरकुरे मोहिंदर पांडे महेंद्र बंजारे, संतोष बंजारे सहित बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक इकाई बागबाहरा के साथी उपस्थित हुए।

Tags:    

Similar News