CG News : हाथी के हमले में घायल महिला की मौत, तीन अब भी गंभीर
वहीं तीन अन्य ग्रामीण अभी भी अस्पताल में गंभीर हालत में उपचाराधीन हैं।
By : Rohit Banchhor
Update: 2025-12-12 12:56 GMT
CG News : बिलासपुर। तखतपुर क्षेत्र में हाथी की आमद से फैली दहशत के बीच बड़ा हादसा सामने आया है। हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल हुई महिला कुमारी यादव ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं तीन अन्य ग्रामीण अभी भी अस्पताल में गंभीर हालत में उपचाराधीन हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, हाथी ने अचानक ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है। लगातार मूवमेंट की वजह से गांवों में दहशत बनी हुई है।
वन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और हाथी की लोकेशन पर निगरानी रखी जा रही है, ताकि आगे किसी तरह की जनहानि न हो सके। तखतपुर क्षेत्र में हाथी का सक्रिय होना ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।