रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर सोमवार, 27 अक्टूबर को बलौदाबाजार और भाटापारा के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उनके साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सहप्रभारी विजय जांगिड़ और केंद्रीय पर्यवेक्षक शरद आहेर भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान वे कांग्रेस के वोट बचाओ.देश बचाओ अभियान के बारे में स्थानीय नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।

अपने इस एक दिवसीय दौरे के दौरान दो अलग-अलग जगहों पर पत्रकारों से रूबरू होंगे। वे दोपहर 12.30 बजे बलौदाबाजार के विप्र वाटिका में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। वे दोपहर 3 बजे भाटापारा पहुंचें जहां वे पद्मा रिशॉर्ट में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।

इन प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए वे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन द्वारा चलाए जा रहे वोट बचाओ..देश बचाओ आंदोलन के बारे में पार्टी का पक्ष रखेंगे। साथ दस्तावेजों के साथ वोटर लिस्ट से नाम गायब होने और फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग के मामलों की जानकारी दस्तावेजों के पत्रकारों के सामने रखेंगे।

Tags: