CG News : गरियाबंद। जिले में शनिवार दोपहर अचानक बदले मौसम ने भारी तबाही मचा दी। तेज आंधी और बारिश के चलते गरियाबंद स्थित सनराइज राइस मिल का विशाल टीन शेड उड़कर नेशनल हाईवे 130सी पर जा गिरा। हादसे के दौरान सड़क से गुजर रहे लोग बाल-बाल बच गए।

जानकारी के मुताबिक करीब आधे घंटे तक चली तेज हवा और बारिश ने इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। तेज तूफान के कारण राइस मिल परिसर में लगा बिजली ट्रांसफार्मर भी पोल समेत उखड़कर गिर गया। हालांकि समय रहते बिजली सप्लाई बंद हो जाने से बड़ा हादसा टल गया।

टीन शेड सड़क पर गिरने से कुछ समय के लिए एनएच-130सी पर आवागमन प्रभावित हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह रास्ता खाली कराया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका।

तेज बारिश के कारण राइस मिल में रखा धान भी भीग गया, जिससे मिल संचालकों को नुकसान होने की आशंका है। घटना के बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त लाइन व ट्रांसफार्मर को सुधारने का काम शुरू किया।

Tags: