CG News : छत्तीसगढ़ में 26 दिसंबर को मनाया जाएगा वीर बाल दिवस, सभी स्कूलों में भाषण प्रतियोगिता आयोजित करने के आदेश जारी...
| वे अपने-अपने जिले के स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए वीर बाल दिवस पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित करें।
By : Rohit Banchhor
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने वीर बाल दिवस के अवसर पर 26 दिसंबर को प्रदेशभर के सभी स्कूलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के आदेश जारी किए हैं। इस दिन को लेकर राज्य सरकार ने सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने जिले के स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए वीर बाल दिवस पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित करें।
CG News : बता दें कि वीर बाल दिवस, 26 दिसंबर को, भारतीय इतिहास के महान वीर बालकों की वीरता और साहस को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति, साहस, और संघर्ष की भावना को जागरूक करना है। राज्य सरकार ने इस दिन को एक महत्वपूर्ण शैक्षिक अवसर के रूप में देखा है, ताकि विद्यार्थियों को राष्ट्रीय नायकों और उनके योगदान के बारे में जानकारी मिल सके।