CG News : बीएसएफ के दो जवान गिरफ्तार, नकली पुलिस बनकर लड़की का अपहरण करने की कोशिश...
फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।
CG News : दुर्ग। भिलाई में बीएसएफ के दो जवानों ने शराब के नशे में एक लड़की से छेड़छाड़ करने और उसका अपहरण करने की कोशिश की। दोनों जवान नकली पुलिस अधिकारी बनकर शनिवार शाम लड़की को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने की कोशिश कर रहे थे, तभी एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने उन्हें पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
CG News : बता दें कि यह घटना सुपेला थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, दोनों बीएसएफ जवानों का टेक हेडक्वार्टर कांकेर है और वे भिलाई सेक्टर 6 में तैनात हैं। जिस गाड़ी में वे नकली पुलिस वाले बनकर घूम रहे थे, वह किराए की थी। गाड़ी में नीली बत्ती लगी हुई थी और अंदर अंग्रेजी व देसी शराब की बोतलें और कोल्ड ड्रिंक्स भी मिले हैं। एनएसयूआई के जिला कार्यकर्ता सुनील वर्मा ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली कि कुछ पुलिस वाले एक अकेली लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं और उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने की कोशिश कर रहे हैं।
CG News : इसके बाद सुनील तुरंत ट्रैफिक पुलिस टावर पहुंचे और कुछ जवानों के साथ मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों बीएसएफ जवानों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार जवानों से पूछताछ की जा रही है कि वे नकली पुलिस वाले बनकर क्या करना चाहते थे। लड़की ने भी पुलिस को बयान दिया है कि उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने की कोशिश की गई थी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।