CG News : ट्रक में लगी भीषण आग, 200 कट्टा धान और वाहन जलकर खाक

इस हादसे से मिल मालिक को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

Update: 2025-10-19 08:14 GMT

CG News : गरियाबंद। जिले के पैरी नगर में मां कर्मा राइस मिल में शनिवार देर रात करीब 2 बजे धान से लदे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे ट्रक और उसमें लोड लगभग 200 कट्टा धान पूरी तरह जलकर राख हो गया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि आग राइस मिल के गोदाम तक नहीं पहुंची, वरना नुकसान और भी भयावह हो सकता था। हालांकि, ट्रक का अधिकांश हिस्सा और उसमें लोड धान पूरी तरह नष्ट हो गया।

मिल मालिक विकास साहू ने बताया कि आग से ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है, और 200 कट्टा धान पूरी तरह खराब हो गया। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पूर्व नपा अध्यक्ष गाफू मेमन की त्वरित सूचना और फायर ब्रिगेड की समय पर कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। इस हादसे से मिल मालिक को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

Tags:    

Similar News