CG News : रजिस्ट्री में भूमि पर वृक्ष का अब नहीं होगा मूल्यांकन, छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया नया आदेश...
| इनकी कीमत भूमि की गाइडलाइन रेट में जुड़ जाती थी, जो रजिस्ट्री शुल्क में वृद्धि का कारण बनती थी।
By : Rohit Banchhor
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भूमि रजिस्ट्री प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। अब भूमि पर लगे वृक्षों का मूल्यांकन रजिस्ट्री के दौरान नहीं किया जाएगा, जिससे लोगों को रजिस्ट्री शुल्क और पटवारी के पास बार-बार चक्कर लगाने की परेशानी से राहत मिलेगी।
CG News : बता दें कि इस नए आदेश से सागौन, सरई जैसे मूल्यवान पेड़ों के कारण भूमि के गाइडलाइन रेट में बढ़ोतरी नहीं होगी, जिससे रजिस्ट्री शुल्क पर भी नियंत्रण रहेगा। पहले, रजिस्ट्री प्रक्रिया के दौरान भूमि पर लगे वृक्षों का हिसाब देना पड़ता था और इनकी कीमत भूमि की गाइडलाइन रेट में जुड़ जाती थी, जो रजिस्ट्री शुल्क में वृद्धि का कारण बनती थी।