CG News : ड्यूटी में तैनात यातायात आरक्षक ने दम तोड़ा, मौत की वजह अस्पष्ट, पढ़ें पूरी खबर...
बता दें कि रविवार की दोपहर, जब मनीष देव नेताम अपनी ड्यूटी पर था,
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-09-08 07:49 GMT
CG News : जगदलपुर। जगदलपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान एक ट्रैफिक आरक्षक की अचानक तबियत बिगड़ने के कारण मौत हो गई। मृतक आरक्षक का नाम मनीष देव नेताम 35 वर्ष था, जो धमतरी जिले के कंडेल का निवासी था और हाल ही में बस्तर में तैनात था।
CG News : बता दें कि रविवार की दोपहर, जब मनीष देव नेताम अपनी ड्यूटी पर था, तभी उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई। उसके साथी जवानों ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हालांकि, मौत की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।
CG News : मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पोस्टमार्टम के बाद शव को मनीष देव नेताम के गृहग्राम भेजा जाएगा, जहां परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए शव सौंपा जाएगा।