CG News : सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के बगड़ा इलाके में नर दंतैल हाथी का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। मृत हाथी की उम्र लगभग 12 साल बताई जा रही है, लेकिन उसकी मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। वन अमला इस मामले की जांच में जुटा हुआ है और शव को पोस्टमार्टम के बाद जंगल में ही दफनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

CG News :  मिली जानकारी के अनुसार, बगड़ा इलाके में नर दंतैल हाथी का शव पाया गया, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हाथी की मौत के कारणों को लेकर वन विभाग के अधिकारी आशंका जता रहे हैं कि दो हाथियों के बीच आपसी संघर्ष के कारण यह घटना हो सकती है। हालांकि, इसकी सटीक जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ पाएगी।

CG News : डीएफओ, एसडीओ और रेंजर्स की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। पशु चिकित्सकों की एक टीम ने शव का पोस्टमार्टम शुरू कर दिया है, जिसके बाद शव को जंगल में दफनाया जाएगा।

Tags: