CG News : दो सगी बहनों में हुआ विवाद, फिर मां के डॉट से नाराज बेटी ने उठाया खौफनाक कदम
इस बात का अंदाजा नहीं था कि प्रियांशी इस तरह से घातक कदम उठा लेगी। फिलहाल पुलिस मामले को जांच में लिया है।
By : Rohit Banchhor
Update: 2025-05-06 08:21 GMT
CG News : कोरबा। जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र के आनंद नगर से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां कपड़े को लेकर दो सगी बहनों में विवाद होने पर मां ने दोनों बेटियों को डांट फटकार लगाई। जिसके बाद 13 वर्षीय एक बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
CG News : बता दें कि मृतिका प्रियांशी जायसवाल 13 वर्ष ने घर में फंदा बनाकर खुदकुशी की है। मृतिका के पिता रमेश जायसवाल ने बताया कि प्रियांशी आठवीं कक्षा में पढ़ाई करती थी। पढ़ाई-लिखाई में वह काफी होशियार थी, लेकिन उसका गुस्सा भी काफी तेज था। इस बात का अंदाजा नहीं था कि प्रियांशी इस तरह से घातक कदम उठा लेगी। फिलहाल पुलिस मामले को जांच में लिया है।