CG News : घुमने निकला था युवक, सुबह खेत में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी...
मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या का स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आया है।
CG News : जांजगीर-चांपा। जिले के परसहीखार में एक 45 वर्षीय युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान भीम धिरही के रूप में हुई है, जो वार्ड नंबर 11, गुरुघासीदास मोहल्ले का निवासी था। बता दें कि गुरुवार शाम लगभग 6 बजे भीम घर से घूमने निकला था। रात तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजन चिंतित हो गए। शुक्रवार सुबह खेत में काम करने पहुंचे किसानों ने एक व्यक्ति को पेड़ पर लटका हुआ देखा।
CG News : इसके बाद उन्होंने तुरंत अकलतरा पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान भीम धिरही के रूप में की। मृतक ने गमछे से फांसी लगाई थी। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या का स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आया है।
CG News : पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही आत्महत्या का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। यह घटना पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।