CG News : सूरजपुर। जिले के लटोरी चौकी क्षेत्र के बृजनगर स्थित घाघीकोन्हा जंगल में सोमवार को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। जंगल में एक पेड़ से एक ही चुन्नी के सहारे युवक और युवती का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

CG News : बता दें कि मृतक युवक की पहचान 20 वर्षीय छोटू सिंह के रूप में हुई है, जो स्थानीय निवासी बताया जा रहा है। वहीं, युवती की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। दोनों के शव एक ही चुन्नी से बंधे हुए पेड़ पर लटके मिले। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हत्या सहित अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही लटोरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

CG News : पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया। लटोरी पुलिस ने अज्ञात युवती की पहचान के लिए आसपास के गांवों में जांच शुरू कर दी है। साथ ही, छोटू सिंह के परिजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

Tags: